आर्का, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। घाना फुटबाल संघ (जीएफए) ने नए राष्ट्रीय कोच की तलाश शुरू कर दी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक जीएफए ने इसके लिए कोचों का इंटरव्यू भी लेना शुरू कर दिया है। तीन दिनों में पांच कोचों का इंटरव्यू लिया गया है।
इस क्रम में फ्रांस के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी विली सागनोल का भी इंटरव्यू लिया गया। इस काम के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
घाना को इजरायल के अवराम ग्रांट के स्थान पर नए कोच की तलाश करनी पड़ रही है। अवराम ने फरवरी के अंत में आपसी सहमति के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक अवराम का स्थान लेने के लिए कुल 90 कोचों ने आवेदन किया है।
dharmpath.com dharmpath