पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सी.पी. चौहान ने बताया कि 19061/19062 बांद्रा टर्मिनस-रामनगर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में 6, 13, 20, 27 अप्रैल तथा 4, 11, 18 एवं 25 मई, प्रत्येक गुरुवार को बांद्रा टर्मिनस से तथा 7, 14, 21, 28 अप्रैल एवं 5, 12,19 तथा 26 मई, प्रत्येक शुक्रवार को रामनगर से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
चौहान ने बताया कि इसी तरह 19021/19022 बांद्रा टर्मिनस-लखनऊ जंक्शन-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में 1, 8, 15, 22, 29 अप्रैल एवं 6, 13, 20, 27 मई प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से तथा 3, 10, 17, 24 अप्रैल, 1, 8, 15, 22, 29 मई, प्रत्येक सोमवार को लखनऊ जंक्शन से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अब इन गाड़ियों में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath