पुलिस ने बताया, “शनिवार की सुबह एक ट्रक खड़ा था। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई।”
सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। पहले घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद मृतक के शव को कड़ी मेहनत से निकाला।
पुलिस ने कहा कि मृतक व घायलों के बारे में अभी सही जानकारी नहीं निकल सकी है, क्योंकि घायल अभी बेहोश है। होश आने के बाद उनसे बातचीत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath