नारायणा हृदयालय, धर्मशिला अस्पताल में समझौता

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। नारायणा हृदयालय ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए धर्मशिला कैंसर फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर के साथ समझौता किया है। इससे लोगों को किफायती स्वास्थ्य सेवाएं मिल पाएंगी।

नारायणा हृदयालय के देशभर में 23 अस्पताल और सात हार्ट सेंटर कार्यरत हैं। संस्थान लोगों को किफायती सेवा देने के लिए जाना जाता है।

अस्पताल की तरफ से यहां जारी बयान के अनुसार, नारायणा हृदयालय लिमिटेड के पूर्ण स्वामित्व की इकाई नारायणा हृदयालय सर्जिकल हॉस्पिटल प्रा.लि. ने धर्मशिला कैंसर फाउंडेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर, दिल्ली के साथ स्वास्थ्य प्रावधानों के तहत समझौता किया है। यह सेंटर अभी तक केवल ऑन्कोलॉजी पर केंद्रित था, अब इसे अपग्रेड कर अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी टेरेटरी केयर युनिट का रूप प्रदान किया गया है।

नारायणा हृदयालय लिमिटेड के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक तथा समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आशुतोष रघुवंशी ने कहा, “यह एनसीआर में हमारे प्रथम प्रवेश का प्रतीक है तथा हमारे विकास के एसेट-राइट मॉडल के प्रति हमारे जोर को प्रदर्शित करता है। यह कर्नाटक और पूर्वी क्षेत्र की तहत एनसीआर के आसपास हमारे मजबूत समूह को विकसित करने के अनुरूप भी है।”

उन्होंने कहा, “यह हमारी शुरुआती बढ़त के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसे हमने विगत 20 वर्षो के हमारे हित के भौगोलिक क्षेत्र के लाभकारी परिचालनों के ट्रैक रिकॉर्ड के साथ कायम किया है। हम इस प्रकार के अवसरों को उत्तरी भारत में निरंतर कायम रखेंगे, जिससे हमारी उपस्थिति और भी मजबूत होगी।”

पूर्वी दिल्ली में स्थित, यह सेंटर वर्ष 1994 से संचालित किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493