योगी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जनपद के रूरा थाने में शनिवार को गोपाल शुक्ला निवासी वार्ड नं. 3 रामनगर कस्बा व थाना रूरा निवासी आरोपी मो. इरशाद (24) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी।

उनका आरोप था कि मो. इरशाद ने उनके मोबाइल फोन व उनके मित्रों के फेसबुक व व्हाट्सएप पर मुख्यमंत्री योगी के संबंध में आपत्तिजनक फोटो/वीडियो वायरल किया है।

इस संबंध में थाना रूरा में इरशाद के खिलाफ भारतीय दंज संहिता (भादवि) के धारा 107/17, 153 ए/504/505 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493