जम्मू, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार के प्रस्तावित राज्य के दौरे को लेकर शनिवार को तैयारियों की समीक्षा की।
जम्मू, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार के प्रस्तावित राज्य के दौरे को लेकर शनिवार को तैयारियों की समीक्षा की।
सिंह ने ऊधमपुर के भट्टल बालियां का दौरा किया, जहां प्रधानमंत्री चेनानी-नैशारी सुरंग का उद्घाटन करने के बाद एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने वाले हैं।
भाजपा नेता ने चुस्त सुरक्षा व्यवस्था और अन्य संबंधित कदम उठाने के लिए कहा, ताकि सभा में शामिल होने वालों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों और अन्य संबंधित विभागों से आग्रह किया कि वे समन्वय बिठाकर काम करें।
इसके पहले सिंह ने ऊधमपुर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक विस्तृत बैठक की, जिसमें सुरंग के उद्घाटन के लिए किए गए बंदोबस्त के बारे में चर्चा की।
प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा को लेकर कोई चूक न हो, इसके लिए सीमा सहित पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath