हिंदी फिल्म ‘मुक्ति भवन’ मध्य-पूर्व में रिलीज होगी

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। कई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों का हिस्सा बन चुकी और दर्शकों द्वारा सराही गई हिंदी फिल्म ‘मुक्ति भवन’ के निर्माता संजय भूटियानी ने बताया कि यह फिल्म मध्य-पूर्व के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

निर्माता ने यहां मीडिया को बताया, “विभिन्न देशों की विभिन्न फिल्मों महोत्सवों में सराहे जाने के बाद हम ‘मुक्ति भवन’ को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं, यह बात पक्की है कि फिल्म मध्य-पूर्व के देशों में रिलीज होगी।”

उन्होंने बताया कि फिल्म को कोरिया, कुछ यूरोपीय देशों और दक्षिण एशियाई देशों में भी रिलीज करने के संबंध में बातचीत हो रही है और आगामी तीन हफ्तों में रिलीज की तारीख बता दी जाएगी।

शुभाशीष भूटियानी निर्देशित फिल्म में आदिल बहल और ललित बहल हैं। इसकी कहानी बाप-बेटे संबंध के इर्द-गिर्द घूमती है।

फिल्म का प्रीमियर पहले ही वेनिस फिल्म महोत्सव में हो चुका है। शांति और मानव अधिकार के लिए फिल्म ने यूनेस्को अवार्ड भी जीता है। यह दुबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और अन्य फिल्म महोत्सवों में शामिल हो चुकी है।

भारत में फिल्म सात अप्रैल को रिलीज हो रही है। भूटियानी ने कहा कि मुख्य रूप से वह मल्टीप्लेक्स में फिल्म की रिलीज पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, क्योंकि वे प्रमुख दर्शक हैं, लेकिन महानगरों के साथ ही नागपुर, जोधपुर, इंदौर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भी फिल्म रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493