नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह बेहद गर्म रही। सुबह से ही धूप तेज रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में आसमान साफ रहेगा।”
राष्ट्रीय राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 55 प्रतिशत दर्ज की गई।
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath