कांग्रेस ने एमसीडी चुनाव के लिए 140 उम्मीदवार घोषित किए

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए कांग्रेस ने 140 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

एमसीडी के 272 सदस्यों के चुनाव के लिए यहां 23 अप्रैल को वोट डाले जाने हैं, जिसकी मतगणना 26 अप्रैल को होगी।

कांग्रेस ने एमसीडी चुनाव के लिए शनिवार रात 140 उम्मीदवारों की घोषणा की। शेष अन्य उम्मीदवारों की घोषणा रविवार को की जानी है।

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

कांग्रेस ने एमसीडी चुनाव के लिए जिन 140 उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की है, उनमें से 21 पहले से ही पार्षद हैं।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। भाजपा ने कहा है कि वह किसी भी मौजूदा पार्षद को टिकट नहीं देगी।

पूर्व, दक्षिण और उत्तर दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि तीन अप्रैल यानी सोमवार को है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493