हमास का फिलिस्तीनियों से इजरायली बस्तियों के खिलाफ विद्रोह का आह्वान

आंदोलन के उप प्रमुख इस्माइल हानेया ने कहा, “फिलिस्तीनी क्षेत्रों में इजरायली निर्माण और विस्तार फिलिस्तीनियों के द्वारा विरोध करने से ही रुक सकता है।”

उन्होंने यह बात इजरायली जेलों में बंद फिलिस्तीनी कैदियों के समर्थन में आयोजित एक रैली में कही। उन्होंने कहा कि इस विस्तार पर पिछले हफ्ते जॉर्डन में आयोजित अरब लीग सम्मेलन में भी ध्यान नहीं दिया गया।

गौरतलब है कि इजरायल की सरकार ने अवैध अमोना चौकी से निकाले गए लोगों को बसाने के लिए रमल्लाह में नई बस्तियों के निर्माण को गुरुवार को मंजूरी दे दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493