विशाखापत्तनम में आयोजित होगा बाल फिल्मोत्सव

विशाखापत्तनम, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। चिल्ड्रंस फिल्म सोसाइटी, इंडिया (सीएफएसआई) आने वाले सप्ताह में यहां 40,000 छात्रों के लिए नेशनल चिल्ड्रंस फिल्म फेस्टिवल (एनसीएफएफ) का आयोजन करने जा रही है।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू यहां वुडा चिल्ड्रंस थियेटर में सात अप्रैल को आंध्र प्रदेश के बच्चों के लिए तीन-दिवसीय फिल्मोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

फिल्मोत्सव में आंध्र प्रदेश के 40,000 से अधिक बच्चों के सीएफएसआई फिल्में देखने का मौका मिलेगा।

फिल्मोत्सव के लिए राज्य सरकार 12 स्क्रीन प्रदान करेगी, जहां प्रत्येक स्क्रीनों पर रोजाना तीन शो दिखाए जाएंगे। उत्सव के दौरान, कुल 24 सीएफएसआई फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी।

चिल्ड्रंस फिल्म सोसाइटी, इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्रवण कुमार ने बताया कि एनसीएफएफ की शुरुआत ‘सानू- द ओपटीमिस्ट’ से होगी, जिसका निर्देशन के.एन.टी. शास्त्री तथा निर्माण सीएफएसआई ने 2016 में किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493