धनुष से बहुत कुछ सीखा : सौंदर्या रजनीकांत

चेन्नई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय फिल्मों के स्टार रजनीकांत की छोटी बेटी व फिल्मकार सौंदर्या रजनीकांत का कहना है कि उन्होंने अपने अभिनेता जीजा धनुष से काफी कुछ सीखा है।

सौंदर्या ने पहली बार धनुष के साथ आगामी तमिल एक्शन-कॉमेडी ‘वीआईपी 2’ में काम किया है। यह साल 2014 की तमिल हिट ‘वेलैयिल्ला पट्टाथारी’ का सीक्वल है।

सौंदर्या ने ट्वीट कर कहा, “धन्यवाद ‘डी सर’। मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है और लगातार सीखती रही हूं।”

तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता धनुष ‘डी’ के नाम से लोकप्रिय हैं।

सौंदर्या ‘वीआईपी-2’ का निर्देशन कर रही हैं, जिसमें धनुष के अतिरिक्त अभिनेत्री काजोल, अमाला पॉल और अभिनेता विवेक भी महत्वपूर्ण किरदारों में हैं।

‘वीआईपी-2’ फिल्म की शूटिंग के आखिरी दिन शनिवार को रजनीकांत ने फिल्म के सेट पर पहुंचकर सबको चौंका दिया था। उन्होंने सेट पर काम कर रहे लोगों के साथ कुछ समय भी बिताया।

इस फिल्म का निर्माण धनुष और कलैपुली एस. थानु संयुक्त रूप से कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493