एआईएडीएमके के पूर्व मंत्री ने पन्नीरसेल्वम का समर्थन किया

चेन्नई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। एआईएडीएमके (ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) के पूर्व नेता आर.एस. राजा कन्नप्पन ने पूर्व मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम की अगुवाई वाले पार्टी गुट का समर्थन करने का फैसला किया है।

पूर्व एआईएडीएमके सांसद के.सी.पलनीस्वामी ने आईएएनएस से कहा, “राजा कन्नप्पन ने सोमवार को पन्नीरसेल्वम गुट में शामिल होने का फैसला किया है।”

कन्नपप्पन ने आईएएनएस से इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा, “हां, मैंने पन्नीरसेल्वम को समर्थन करने का फैसला किया है।”

कन्नप्पन ने कहा, “मैं टी.टी.वी. दिनकरन के पार्टी के उप महासचिव पद पर नियुक्ति को स्वीकार नहीं करता हूं। जे.जयललिता के दिसंबर में निधन के बाद पार्टी उन नेताओं के हाथों में जानी चाहिए, जो संस्थापक एम.जी.रामचंद्रन और जयललिता के समय से हैं।”

पलनीस्वामी के अनुसार, कन्नप्पन के समर्थन से पन्नीरसेल्वम समूह फायदे में है।

साल 2009 के लोकसभा चुनाव में कन्नप्पन कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम से बहुत थोड़े अंतर से हार गए थे।

पलनीस्वामी ने कहा कि एआईएडीएमके के ज्यादातर पूर्व मंत्रियों के पन्नीरसेल्वम गुट में शामिल होने की उम्मीद है।

तमिलनाडु की सत्तारूढ़ एआईएडीएमके दो गुटों में विभाजित हो गई है। एक गुट की अगुवाई पार्टी महासचिव वी.के. शशिकला कर रही हैं और दूसरे गुट की अगुवाई पूर्व मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम कर रहे हैं। शशिकला अभी जेल में हैं।

राज्य की राधाकृष्णन नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 12 अप्रैल को हो रहे उपचुनाव में दोनों गुटों ने अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।

निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव के लिए एआईएडीएमके के दो पत्ती चिन्ह और पार्टी के नाम को जब्त कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493