गाजियाबाद में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी फरार

गाजियाबाद, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पांच साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या के आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

इंदिरापुरम में एक निर्माणाधीन मकान से शुक्रवार मध्यरात्रि को बच्ची का शव मिलने के बाद से ही तनाव व्याप्त है। बच्ची गुरुवार से लापता थी।

आरोपी अफरोज, जो एक कारीगर है, की तलाश में पुलिस की एक टीम को खगड़िया भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने बताया कि आरोपी के पिता, भाई तथा आलम नाम के एक अन्य शख्स को हिरासत में लिया गया है।

पाटिल के अनुसार, उसके घर सहित कई स्थानों पर दबिश दी गई है।

बच्ची के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

स्थानीय लोगों ने इस मामले में पुलिस की हीला-हवाली पर भी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि पुलिस ने इस मामले में सही समय पर लड़की के अगवा होने की सूचना मिलने के बाद भी उचित कार्रवाई नहीं की।

एसपी ने कहा, “अपराध बेहद गंभीर है। हम जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले को गिरफ्तार कर लेंगे। वह नशीले पदार्थ लेने का आदी है और अब भी अपने परिवार से दूर है।”

उन्होंने कहा, “वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहा है, अन्यथा हम उसके मोबाइल फोन को सर्विलांस पर डालकर उसे गिरफ्तार कर लेते।”

अफरोज पहले बच्ची के पिता के घर में किराये पर रहता था। लेकिन बाद में झगड़े के बाद उसे घर से निकाल दिया गया था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अफरोज पास के एक मकान में चला गया था। उसने अपने अपमान का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493