उदय में शामिल होने वाला मिजोरम 27वां राज्य

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। उज्ज्वल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना (उदय) के तहत भारत सरकार और मिजोरम सरकार के बीच राज्य के बिजली वितरण विभाग के परिचालन में सुधार के लिए रविवार को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। मिजोरम के इस समझौता ज्ञापन के हस्ताक्षर करने के साथ ही इस योजना में शामिल होने वाले राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों की संख्या अब 27 हो गई है।

इस बदलाव की अवधि में सस्ता कोष, एटी एवं सी तथा पारेषण नुकसान में कमी, ऊर्जा दक्षता में हस्तक्षेप आदि के माध्यम से उदय में शामिल होने से मिजोरम को करीब 198 करोड़ रुपये का कुल शुद्ध लाभ होगा।

यहां जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, यह समझौता ज्ञापन राज्य के बिजली वितरण विभाग के परिचालन की दक्षता में आवश्यक वितरण ट्रांसफॉर्मर मीटरिंग, उपभोक्ता सूचकांक और लॉस की जीआईएस मैपिंग, ट्रांसफॉर्मरों के बदलाव और इनमें सुधार, अधिक खपत करने वाले उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटरिंग, फीडर ऑडिट, एटी एवं सी लॉस और पारेषण लॉस में कमी के अलावा आपूर्ति लागत और समायोजन के बीच की खाई के समापन के माध्यम से सुधार लाएगा।

बयान के अनुसार, इस अवधि के दौरान एटी एवं सी नुकसान और पारेषण नुकसान में क्रमश: 15 और 2.5 प्रतिशत तक कमी से करीब 166 करोड़ रुपये का अतिरक्ति राजस्व मिल सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493