ब्लाक चायना को नहीं मिलेगा कर्दशियां उपनाम

लॉस एंजेलिस, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। मॉडल ब्लॉक चायना जिनका पूरा नाम एंजेला रीनी व्हाइट है, उन्हें कर्दशियां उपनाम के इस्तेमाल से रोक दिया गया है।

चायना ने पिछले साल दिसंबर में टीवी शख्सियत रॉब कर्दशियां के साथ अपनी शादी से पहले एंजेला रीनी कर्दशियां के नाम के प्रयोग के लिए आवेदन किया था।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, लेकिन रॉब की बहनों किम, क्लोई और कर्टनी कर्दशियां के साथ कानूनी लड़ाई के बाद उन्हें कर्दशियां उपनाम का इस्तेमाल करने के अधिकार से रोक दिया गया है।

चायना (28) अब अपने नाम के आगे कर्दशियां उपनाम नहीं लगा पाएंगी, चाहें वे रॉब से शादी करें या नहीं।

रॉब की बहनों का कहना था कि चायना उनके परिवार के उपनाम का इस्तेमाल कर लाभ हासिल करना चाहती हैं और इससे बाजार में भ्रम की स्थिति हो सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493