दुबई की बहुमंजिला इमारत में आग, 4 घायल

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इमारत की ऊपरी मंजिल पर चार लोग मौजूद थे, जिन्हें दमकलकर्मियों की मदद से बचाया जा सका।

इस टावर कॉम्प्लेक्स के तहत 60 मंजिले तीन टावरों का निर्माण किया जा रहा है।

इन इमारतों के अप्रैल 2018 तक बनकर तैयार हो जाने की योजना है। आग लगने से आसमान में काला धुआं भर गया। इस घटना ने जहां लोगों को डरा दिया, वहीं इसकी वजह से दुबई के इस व्यावसायिक केंद्र के आसपास यातायात समस्या भी पैदा हो गई।

स्थानीय प्रशासन ने इस घटना के बाद कई स्थानों पर दुर्घटनाओं के बारे में बताया, जो यातायात जाम की वजह से हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493