ईरान ने 15 भारतीय मछुआरों को रिहा किया : सुषमा स्वराज

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को बताया कि ईरान ने पिछले साल गिरफ्तार किए गए 15 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है। उन्हें पिछले साल अक्टूबर में उनकी बहरीनी नौकाओं के साथ गिरफ्तार किया गया था।

सुषमा ने ट्वीट किया, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ईरान ने हमारे तमिलनाडु के 15 मछुआरों को रिहा कर दिया है। वे अपनी तीन बहरीनी नौकाओं के साथ हिरासत में लिए गए थे।”

उन्होंने कहा, “मैं ईरान में भारतीय दूतावास द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करती हूं।”

बहरीन के कुछ लोगों के लिए काम करने वाले भारतीय मछुआरों को बिना अनुमित के ईरानी जल क्षेत्र में प्रवेश करने के कारण हिरासत में लिया गया था। उन्हें 22 सितंबर को हिरासत में लिया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493