ए.के. वालिया ने कांग्रेस से इस्तीफे की पेशकश की

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार वालिया ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफे की पेशकश की, क्योंकि वह नगर निगम चुनावों में टिकट बंटवारे से खुश नहीं हैं।

पार्टी के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि वालिया नगर निगम चुनावों में टिकट वितरण से नाखुश हैं।

नगर निगम चुनाव 23 अप्रैल को होने हैं।

वालिया लक्ष्मीनगर निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चार बार विधायक रहे।

उन्होंने शीला दीक्षित के नेतृत्व वाली दिल्ली की पूर्ववर्ती सरकार में मंत्री की हैसियत से सेवा दी और स्वास्थ्य, शहरी विकास, भूमि व निर्माण विभाग संभाला।

वह ट्रांस यमुना क्षेत्र विकास बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493