सुषमा ने ओमान के विदेश मंत्री से मुलाकात की

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को नई दिल्ली में ओमान के अपने समकक्ष यूसुफ बिन अलावी बिन अब्दुल्ला से मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने ट्वीट किया, “मस्कट से आए एक करीबी साझेदार से मुलाकात।”

अब्दुल्ला रविवार को नई दिल्ली पहुंचे। वह सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी से भी मुलाकात करने वाले हैं।

ओमान-भारत व्यापार 2015-16 में 3.86 अरब डॉलर से भी अधिक पहुंच गया था।

ओमान के विदेश मंत्री इससे पहले फरवरी और जून 2014 में भारत दौरे पर आए थे। वहीं, सुषमा स्वराज फरवरी 2015 में ओमान की यात्रा पर गई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493