संगीत विश्वभर में चक्र जैसा घूमता है : निखिल चिनप्पा

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। डीजे, वीजे और टेलीविजन मेजबान के तौर पर अपनी पहचान बना चुके निखिल चिनप्पा का कहना है कि संगीत की शैलियां विश्वभर में विभिन्न अवस्थाओं में घूमती हैं।

निखिल ने यहां आईएएनएस से बातचीत में कहा कि संगीत भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में चक्रों में घूमता है। इसलिए जो एक निश्चित समय में अच्छा है, हो सकता है कि वह अगली बार एक अलग आकार या रूप में आए। लेकिन उसी तरह का मूलतत्व, सिहरन या लय वापस लाए यह जरूरी नहीं।

43 वर्षीय निखिल वर्ष 1997 में एमटीवी से जुड़े थे। वह संगीत समारोह सुपरसोनिक फेस्ट के परिरक्षक रहे हैं, और आजकल ‘रोडीज राइजिंग’ में गैंग लीडर के तौर पर देखे जा रहे हैं। वह कहते हैं कि यह इंटरनेट का कमाल है कि संगीत चक्रों में घूमता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493