मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार सोमवार को तेजी के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 289.72 अंकों की तेजी के साथ 29,910.22 पर और निफ्टी 64.10 अंकों की मजबूती के साथ 9,237.85 पर बंद हुए।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 117.23 अंकों की बढ़त के साथ 29,737.73 पर खुला और 289.72 अंकों या 0.98 फीसदी की तेजी के साथ 29,910.22 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29926.94 के ऊपरी और 29705.72 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में तेजी रही। सर्वाधिक तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहे -लार्सन एंड टुब्रो (5.26 फीसदी), डॉ. रेड्डी (4.32 फीसदी), रिलायंस (3.94 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (3.48 फीसदी) और गेल (2.28 फीसदी)।
वहीं, सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे -भारती एयरटेल (2.37 फीसदी), विप्रो (1.60 फीसदी), इंफोसिस (1.11 फीसदी), बजाज ऑटो (0.84 फीसदी) और टीसीएस (0.73 फीसदी)।
जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 46.85 अंकों की बढ़त के साथ 9,220.60 पर खुला और 64.10 अंकों या 0.70 फीसदी की मजबूती के साथ 9,237.85 पर बंद हुआ
बीएसई के 19 सेक्टरों में से 16 सेक्टरों में तेजी रही। सर्वाधिक तेजी वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे : पूंजीगत वस्तुएं (3.47 फीसदी), औद्योगिक (2.17 फीसदी), ऊर्जा (1.73 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.05 फीसदी) और वित्त (0.82 फीसदी)।
वहीं, बीएसई के तीन सेक्टरों -प्रौद्योगिकी (0.93 फीसदी), दूरसंचार (0.86 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.86 फीसदी) में गिरावट रही।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 93.04 अंकों की तेजी के साथ 14189.69 पर और स्मॉलकैप 186.37 अंकों की तेजी के साथ 14620.23 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। बीएसई के कुल 2,068 शेयरों में तेजी रही और 809 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 157 शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे।
dharmpath.com dharmpath