उप्र : जिला सहकारी बैंक का व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि कोऑपरेटिव बैंक के पुराने खातेदारों से संपर्क कर उनसे अनुरोध किया जाए कि वे अपने खाते के माध्यम से लेन-देन शुरू करें। वर्मा ने कहा कि इस कवायद से लोगों का बैंक के प्रति विश्वास कायम होगा, जिससे बैंक की प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा।

सहकारिता मंत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने जनपद के 12 गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया, जिसमें एक केंद्र पहलवारा बंद पाया गया। इस संबंध में सचिव के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

वर्मा ने बताया कि गेहूं क्रय केंद्रों के निरीक्षण के दौरान खरीद के लिए बोरों और धनराशि का जायजा लेने पर ज्ञात हुआ कि क्रय केंद्रों पर एक से लेकर आठ हजार की संख्या में बोरे तथा दो लाख से लेकर आठ लाख रुपये तक की धनराशि उपलब्ध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493