बहराइच के एसीएमओ जे.एन. मिश्रा की गौशाला में गौरक्षा के नाम पर पशुक्रूरता का मामला सामने आने पर टिप्पणी करते हुए अमित ने कहा, “ये वही प्रदेश है जहां दादरी में एक घर के अंदर फ्रिज में गाय का मांस रखे होने के शक में जिस तरह से हिंदूवादी संगठन के नेतृत्व में भीड़ ने अखलाक की सिर कुचलकर हत्या की थी और आज उसी प्रदेश में सरकारी संरक्षण में रैकेट चल रहा है, गाय को मारकर उसके शव का कारोबार किया जा रहा है।”
उन्होंने कहा कि लगभग सौ गायों के शव मिलने के बाद भी किसी हिंदूवादी संगठन का कुछ भी न बोलना, सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि अगर बहराइच वाले मामले में किसी मुसलमान का नाम आया होता तो आज प्रदेश सहित पूरा देश जल रहा होता।
न्याय मंच के महासचिव मो. शकिल ने मध्यप्रदेश में हुए ईवीएम टेस्ट के ऊपर सवाल उठाते हुए कहा, “जिस तरह मशीन का कोई भी बटन दबाने से सिर्फ भाजपा की पर्ची निकल रही थी, उससे यह साबित हो गया कि भाजपा ने वोट से नहीं, मशीन से चुनाव जीता है।”
उन्होंने कहा, “हम मीडिया के माध्यम से चुनाव आयोग से मांग करते हैं कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ कर धोखेबाजी से चुनाव जीतने वाले भाजपा उम्मीदवारों की जीत को रद्द करते हुए भाजपा के चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाकर दोबारा चुनाव कराया जाए।”
dharmpath.com dharmpath