अपराध शाखा के एएसपी दीपमाला कश्यप ने बताया कि आरोपी संतोष पाल (32) निवासी जैसेकर्रा थाना चारामा जिला कांकेर को 25 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। 14 मार्च को माना थाना इलाके में कमलेश कुमार त्रिपाठी से चार लोगों ने पिकअप वाहन लूट लिया था।
मामले में माना थाना पुलिस और रायपुर अपराध शाखा की टीम ने तीनों आरोपियों भवर सिंह और अमर सिंह निवासी बालोद और हेमंत निवासी कांकेर को गिरफ्तार कर लिया था। तीनों से लूट में उपयोग किया वाहन और लूटा गया वाहन बरामद कर लिया गया था। इसके बाद अपराध शाखा ने संतोष की तलाशी शुरू की।
एएसपी कश्यप ने बताया कि संतोष के बारे में जानकारी लगी कि वह ओडिशा से लेकर मध्यप्रदेश, उप्र, बिहार, दिल्ली आदि जगहों पर गांजा तस्करी में बीचौलिया है। अपराध शाखा की टीम को पुख्ता सूचना मिली कि संतोष गांजा लेकर निकला है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे फॉरेस्ट बेरियर माना बस्ती के पास दबोच लिया।
आरोपी संतोष चार पहिया वाहन क्रमांक सीजी 04 बीए 8223 में सवार था। पुलिस ने चार पहिया पिकअप वाहन की तलाशी ली, जिसमें 250 किलो गांजा बरामद किया गया। मामले में माना थाना पुलिस ने संतोष के विरुद्ध अपराध कायम किया है।
एएसपी दीपमाला कश्यप ने बताया कि विगत 15 दिनों में रायपुर में नौ आरोपियों से कुल 310 किलो गांजा और 6 चार पहिया वाहन जब्त किया गया है।
dharmpath.com dharmpath