पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीन प्रदेशों के संगठन में बदलाव किया है, जिससे इन प्रदेशों में पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी तथा पार्टी का विस्तार होगा।
उन्होंने बताया कि झारखंड में केश्वर यादव उर्फ रंजन यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उत्तराखंड में डॉ. सत्य नारायण सचान के स्थान पर कुलदीप सिंह रावत को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
राजस्थान में मुकेश यादव को कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
dharmpath.com dharmpath