नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सेनेगल के राष्ट्रीय दिवस (चार अप्रैल) की पूर्व संध्या पर वहां की सरकार और लोगों को अपनी शुभकामनाएं और बधाई दी है।
सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सॉल को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “सेनेगल के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर भारत सरकार और भारत की जनता की ओर से वे अपनी शुभकामनाएं वहां की सरकार और वहां की जनता को देते हैं।”
उन्होंने कहा है, “भारत और सेनेगल के बीच हमेशा करीबी और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि हाल के वर्षो में, खासतौर पर व्यापार और विकास सहयोग के क्षेत्रों में हमारे संबंधों में तेजी से विस्तार हुआ है। मुझे यह पूर्ण विश्वास है कि आने वाले वर्षो में दोनों देशों के बीच संबंधों में और मजबूती आएगी।”
मुखर्जी ने सेनेगल के राष्ट्रपति के स्वास्थ्य और बेहतरी की व्यक्तिगत रूप से कामना करते हुए वहां के लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए भी अपनी शुभकामनाएं दीं।
dharmpath.com dharmpath