सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर ने उन्हें और उनके पति आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को फर्जी मुकदमों में फंसाए जाने के लिए किए गए आपराधिक कृत्यों के संबंध में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति तथा अन्य के खिलाफ थाना गोमतीनगर में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की विवेचना अब लखनऊ क्राइम ब्रांच ने शुरू कर दी है।
सोमवार को क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर विनोद कुमार शर्मा ने अमिताभ से मुलाकात कर इस मामले के संबंध में पूछताछ की। कुछ दिन पूर्व ही लखनऊ की एसएसपी मंजिल सैनी ने नूतन के प्रार्थनापत्र के आधार पर यह विवेचना क्राइम ब्रांच को देते हुए लखनऊ के एसपी (सिटी क्राइम) को अपने निकट पर्यवेक्षण में मुकदमे की विवेचना कराए जाने के निर्देश दिए थे।
नूतन ने आरोप लगाया है कि प्रजापति के इशारों पर महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष जरीना उस्मानी ने उन्हें फंसाने के लिए गाजियाबाद की एक महिला को हथियार बनाया था और उसके माध्यम से दुष्कर्म का झूठा आरोप लगवाया था।
dharmpath.com dharmpath