पुलिस के मुताबिक, रविवार देर रात राम मनोहर निवासी ग्राम गोडियनपुरवा थाना तंबौर के यहां तिलक समारोह था। समारोह के दौरान गांव के ही रहने वाले रंजीत वर्मा ने 315 बोर के तमंचे से व लड़की पक्ष के ग्राम भरथा निवासी सोने लाल के साढू ने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में लड़की पक्ष के नाई (32), गोपालपुरवा निवासी भागीराम व भरथा निवासी कल्लू गोली लगने से घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां नाई की मौत हो गई।
इस संबंध में मृतक की पत्नी शकीला ने सोमवार सुबह तंबौर थाने में ओमप्रकाश व रंजीत वर्मा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath