पुलिस के मुताबिक, महोली क्षेत्रांतर्गत ग्राम नरौहरा की 16 वर्षीय किशोरी व 17 वर्षीय नाबालिग बृजेश के बीच प्रेम संबंध थे। लेकिन दोनों के परिजनों को रिश्ता स्वीकार नहीं था। परिजनों ने दोनों को मिलने से मना कर दिया था।
सोमवार सुबह करीब सवा आठ बजे दोनों ने गांव के बाहर एक शीशम पेड़ से लटक कर जान दे दी। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, महोली इंस्पेक्टर और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने जांच पड़ताल कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थाना महोली पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
dharmpath.com dharmpath