बिहार में मौसम साफ, तेज धूप

पटना, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह हल्की बदली छाई रही। हालांकि दिन चढ़ते ही मौसम साफ हो गया और चिलचिलाती धूप निकल आई।

अगले 24 घंटे के दौरान मौसम विभाग ने मौसम में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना से इनकार करते हुए कहा है कि राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं, परंतु अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री, भागलपुर का 21 डिग्री तथा गया का 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री, गया का 42.4 डिग्री, पूर्णिया का 34 डिग्री तथा भागलपुर का 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493