मोदी ने किशोरी अमोनकर के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जानी-मानी शास्त्रीय गायिका किशोरी आमोनकर के निधन पर शोक जताया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “किशोरी आमोनकर का निधन भारतीय शास्त्रीय संगीत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से बेहद दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”

उन्होंने फिल्म ‘भिन्ना सादजा’ को भी साझा किया, जिसमें किशोरी के योगदान को दिखाया गया है।

मोदी ने कहा, “किशोरी आमोनकर का काम आने वाले वर्षो में भी लोगों के बीच लोकप्रिय बना रहेगा।”

आमोनकर (84) का मुंबई में सोमवार देर रात निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार थीं।

अपने सात दशक के करियर में वह ‘गान-सरस्वती’ के रूप में सम्मानित की गईं। जयपुर घराने से संबंध रखने वाली गायिका पद्म विभूषण और साहित्य अकादमी सहित अन्य पुरस्कारों से भी नवाजी गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493