अमोनकर का निधन भारतीय शास्त्रीय संगीत के लिए अपूरणीय क्षति : ममता बनर्जी

कोलकाता, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विख्यात भारतीय शास्त्रीय गायिका किशोरी आमोनकर के निधन पर मंगलवार को शोक जताया।

ममता ने ट्वीट कर कहा, “प्रसिद्ध गायिका किशोरी आमोनकर के निधन से दुखी हूं। भारतीय शास्त्रीय संगीत के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान है।”

प्रतिष्ठित डोवर लेन संगीत सम्मेलन के आयोजक बप्पा सेन ने बताया कि अमोनकर ने इस कार्यक्रम में करीब पांच बार प्रस्तुति दी थी।

सेन ने आईएएनएस को बताया, “वह काफी मूडी थी, लेकिन उनके साथ हमारा कोई बुरा अनुभव नहीं रहा। पिछली बार 1998-99 के आसपास उन्होंने हमारे साथ काम किया। हमने दोबारा उनका कार्यक्रम करवाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे।”

अमनोकर (84) ने सोमवार देर रात पश्चिमी दादर (मुंबई) स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से बीमार थीं।

अपने सात दशक के करियर में वह ‘गान-सरस्वती’ के रूप में सम्मानित की गईं। जयपुर घराने से संबंध रखने वाली गायिका पद्म विभूषण और साहित्य अकादमी सहित अन्य पुरस्कारों से भी नवाजी गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493