स्पेनिश क्लब के खिलाड़ियों पर मैच फिक्सिंग का आरोप

एल्डा (स्पेन), 4 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन के एक तीसरे दर्जे के फुटबाल क्लब को शनिवार को अपने प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ 0-12 से हार मिली। इसके बाद सोमवार को उसके कई खिलाड़ियों पर मैच फिक्स करने का आरोप लगा है।

स्पेनिश क्लब डोपोरटीवो एल्डीन्सी ने फिलहाल अपनी तमाम खेल गतिविधियां रोक दी हैं। साथ ही उसने विदेशी निवेश कम्पनी के साथ अपने करार को अस्थाई तौर पर खत्म कर दिया है।

एल्डीन्सी को शनिवार को एफसी बार्सिलोना बी के खिलाफ 0-12 से हार मिली। हालांकि बार्सिलोना की यह जूनियर टीम काफी सशक्त है लेकिन इसके बावजूद एल्डीन्सी के प्रबंधकों ने मैच के परिणाम पर संदेह जाहिर किया।

मैच शुरू होने के 30 मिनट के भीतर एल्डीन्सी के खिलाफ सात गोल हो गए लेकिन इसके बावजूद उसने मैच समाप्ति तक एक भी खिलाड़ी को स्थानापन्न नहीं किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493