रूस में आतंकी हमले में मरने वालों के प्रति ममता ने शोक जताया

कोलकाता, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में एक मेट्रो ट्रेन में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री बनर्जी ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा, “विस्फोट के कारण लोगों की जिंदगी जाने से दुखी हूं.. शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

सोमवार को सेंट पीटर्सबर्ग शहर में एक मेट्रो ट्रेन में दो विस्फोटों में 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493