मलेशियन ओपन में सकारात्मक सोच के साथ उतरेंगी मारिन

कुचिंग (मलेशिया), 4 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन की बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलिना मारिन ने कहा है कि वह इंडिया ओपन में मिली हार को पीछे छोड़ते हुए मलेशिया ओपन में सकारात्मक सोच के साथ उतरेंगी।

मारिन को हाल ही में इंडिया ओपन के फाइनल में भारत की ही पी.वी. सिंधु के हाथों मात खानी पड़ी थी।

समाचार एजेंसी एफे ने मारिन के हवाले से लिखा है, “इंडिया ओपन का अंतिम दिन हालांकि अच्छा नहीं था बावजूद इसके वह सप्ताह काफी अच्छा बीता। मैंने वहां से काफी सकारात्मक चीजें सीखीं और मैं मलेशिया में कई सकारात्मक चीजों के साथ जाऊंगी।”

मारिन ने रियो ओलम्पिक-2016 के फाइनल में सिंधु के हराकर ही स्वर्ण पदक जीता था। इंडिया ओपन में सिंधु ने उस हार का बदला लिया और महज 47 मिनट में मारिन को मात दी।

मलेशिया ओपन मंगलवार से शुरू हो रहा है, जिसकी ईनामी राशि 600,000 डॉलर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493