इक्रा ने टाटा एआइजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी को ‘आइएएए’ रेटिंग दिया

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत में निजी क्षेत्र की प्रमुख साधारण बीमा कंपनियों में शामिल-टाटा एआइजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को दावा भुगतान क्षमता के लिए मूल्यांकन संगठन आइसीआरए (इक्रा) ने ‘आइएएए’ रेटिंग प्रदान किया है।

बीमा उद्योग में किसी बीमा कंपनी के लिए दावा भुगतान क्षमता के क्षेत्र में ‘आइएएए’ रेटिंग सबसे बड़ा सम्मान है।

यह मूल्यांकन बाजार में मूल रूप से टाटा एआइजी की मजबूत स्थिति का संकेत देता है। यह कंपनी द्वारा पॉलिसी धारकों के प्रति दायित्वों को पूरा करने की क्षमता का भी प्रमाण है।

इस मूल्यांकन में टाटा एआइजी की विरासत और टाटा संस लिमिटेड तथा एआइजी, दोनों साझीदारों की ठोस वचनबद्धता पर विचार किया गया है।

इस उपलब्धि पर चर्चा करते हुए टाटा एआइजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ नीलेश गर्ग ने कहा, “हमारे लिए इक्रा से ‘आइएएए’ रेटिंग पाना बड़े सम्मान की बात है। ‘आइएएए’ किसी भी बीमा कंपनी की दावा भुगतान क्षमता के लिए सबसे बड़ा औद्योगिक मूल्यांकन है और इससे हमारे साझीदारों तथा ग्राहकों के प्रति हमारी ठोस वचनबद्धता स्थापित होती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493