उप्र : हिंदू जागरण मंच ने प्रशांत भूषण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

हिंदू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री अभिषेक रंजन आर्य के नेतृत्व में मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कोतवाली सदर पहुंचे और पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।

इसमें कहा गया है कि टेलीविजन पर न्यूज चैनलों के माध्यम से हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को ज्ञात हुआ है कि ‘प्रशांत भूषण ने भगवान श्रीकृष्ण का अपमान करते हुए उनकी तुलना रोमियो से की एवं उप्र शासन द्वारा छेड़खानी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए बनाए गए एंटी रोमियो स्क्वॉयड का नाम बदलकर एंटी कृष्ण स्क्वॉयड रखने की बात कही। भगवान कृष्ण भारत व विश्व में रहने वाले करोड़ों हिंदुओं के आराध्य देव हैं। प्रशांत की इस टिप्पणी से करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। ऐसे में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।’

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493