दुबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को एलेक्स मार्शल को अपनी भ्रष्टाचार विरोधी ईकाई (एसीयू) का नया महाप्रबंधक बनाया है।
मार्शल सितंबर में अपना पद संभालेंगे।
वह इस समय इंग्लैंड एंड वेल्स की पेशेवर संस्था कॉलेज ऑफ पुलिसिंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।
55 वर्ष के मार्शल ने 1980 में पुलिस अधिकारी के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें 2008 में हैम्पशायर ने अपना मुख्य कॉन्सटेबल बनाया है। इसके बाद वह 2012 में बनाई गई नए कॉलेज् ऑफ पुलिसिंग के मुखिया बने।
उनकी नियुक्ती पर आईसीसी की एसीयू के चेयरमैन रोनी फ्लानगान ने कहा, “मैं एलेक्स मार्शल को एसीयू का नया महाप्रबंधक बनाए जाने पर खुशी महसूस कर रहा हूं।”
उन्होंने कहा, “मार्शल अपने साथ अपने पुलिस करियर का विशाल अनुभव लेकर आएंगे जो एसीयू के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने में मदद करेगा।”
मार्शल ने अपनी नियुक्ति पर कहा, “मैं क्रिकेट का बड़ा प्रशंसक हूं। मैं अपने खेल को साफ सुथरा रखने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।”
dharmpath.com dharmpath