रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने प्रदेश सरकार द्वारा सुदूर क्षेत्रों में निजी बसें बंद करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में कोने-कोने तक के लिए परिवहन व्यवस्था करना राज्य सरकार का कर्तव्य है। इस संदर्भ मंे पूर्ववर्ती सरकारों ने सार्थक प्रयास नहीं किए जबकि भाजपा सरकार जो निजी साधन मिल रहे हैं, उन्हें भी बंद कर रही है।
अहमद ने कहा, ” पहले सरकार दूर-दूर तक सरकारी बसें चलाकर अधिक से अधिक गांवों तक सुविधा प्रदान करने की व्यवस्था करे और व्यवस्थित हो जाने पर ही निजी बसों को संपर्क मार्गो से हटाए अन्यथा गांव, गरीब और किसान के लिए असुविधा बढ़ेगी।”
रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दूर दराज के संपर्क मार्गो पर सरकारी बसें नहीं चलाई जाती हैं और उन्हीं मार्गो से चलने वाले निजी वाहन बंद कर दिए जाते हैं तो पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।
dharmpath.com dharmpath