रोहतक (हरियाणा), 4 अप्रैल (आईएएनएस)। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को यहां कहा कि दिल्ली का भार कम करने के लिए गुरुग्राम में विश्वस्तरीय सुविधा से युक्त नया रेलवे टर्मिनल बनाया जाएगा।
प्रभु ने कहा कि इस नए रेल टर्मिनल का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा।
उत्तर रेलवे द्वारा रोहतक से जिंद के बीच नवनिर्मित पूर्णत: इलेक्ट्रिक रेलमार्ग को समर्पित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में प्रभु ने कहा कि रोहतक रेलवे स्टेशन को निजी-सार्वजनिक भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath