जेएनयू छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में अफसर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय इंजीनियरिंगसर्विसेज (आईइएस) के एक अधिकारी को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की छात्रा का यौन उत्पीड़न करने और पीछा करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दक्षिण दिल्ली पुलिस के सहायक उपायुक्त चिन्मॉय बिस्वाल ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि 26 वर्षीय राकेश मीणा को पीड़िता की श्किायत पर सोमवार की रात को दक्षिण दिल्ली के सैद-उल-अजब क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मीणा सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में सहायक अधिशासी अभियंता के पद पर कार्ययत हैं।

रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण दिल्ली निवासी 22 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि मीणा 2012 से जब वह नाबालिग थी, तब से उसका यौन उत्पीड़न और पीछा कर रहा था और जान से मारने की धमकी भी दी थी।

बिस्वाल ने बताया कि चूंकि यह मामला उस वक्त शुरू हुआ जब पीड़िता नाबालिग थी, इसलिए मीणा पर प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल अफेंसिस एक्ट फॉर क्रिमनल इंटिमिडैशन, स्टॉकिंग एण्ड सेक्सुअल असॉल्ट कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493