पांच कालीदास मार्ग पर मुख्यमंत्री ने लोगों से मुलाकात की। मिर्जापुर से आए देवेश तिवारी ने जमीन कब्जे की जानकारी देते हुए उनसे मदद मांगी। गाजीपुर के श्याम नारायण ने कैंसर के संबंध में आर्थिक सहायता का अनुरोध किया। लखनऊ की रिचा ने उन्हें मिल रही धमकी की शिकायत की।
हरदोई से आए कुलदीप सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि आरटीओ कार्यालय द्वारा उनकी गाड़ी सीज कर ली गई है। उन्होंने सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने लखनऊ के सीएमओ द्वारा फर्जी आयु प्रमाण पत्र देने के संबंध में शिकायत को गंभीरता से लिया व तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य लोगों ने भी योगी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
dharmpath.com dharmpath