टेनिस : मोंटेरी ओपन में वॉटसन की विजयी शुरुआत

मैक्सिको, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटेन की महिला टेनिस खिलाड़ी हीदर वॉटसन ने मोंटेरी ओपन की विजयी शुरुआत करते हुए दूसरे दौर में जगह बना ली है। वह इस टूर्नामेंट की मौजूदा विजेता हैं।

वॉटसन ने पहले दौर के मैच में बुधवार को सर्बिया की निना स्टोजानोविक को मात देते हुए दूसरे दौर में जगह बनाई।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉटसन ने दो घंटे 52 मिनट तक चले मैच में स्टोजानोविक को 6-2 6-7 (7-9) 6-4 से मात दी। दूसरे दौर में वॉटसन का सामना रूस की इकातरिना माकारोवा से होगा।

पहला सेट आसानी से जीतने के बाद वॉटसन को दूसरे सेट में संघर्ष करना पड़ा। वह दूसरे सेट में एक समय 5-2 से आगे चल रही थीं, लेकिन फिर स्टोजानोविक ने शानदार वापसी करते हुए टाई ब्रेकर में सेट अपने नाम किया। वॉटसन ने हालांकि तीसरे सेट में वापसी की और फिर सेट के साथ मैच भी अपने नाम कर ले गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493