पंजाब में बीएसएफ ने 15 किलोग्राम हेरोइन जब्त की

फिरोजपुर, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में पाकिस्तानी तस्करों के साथ हुई एक मुठभेड़ के बाद बुधवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने कम से कम 15 किलोग्राम हेरोइन जब्त की।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में हेरोइन की कीमत 75 करोड़ रुपये आंकी गई है।

अमृतसर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) से मिली खुफिया जानकारी के बाद बीएसएफ की एक टीम तस्करों को पकड़ने के लिए वहां पहले से तैनात थी।

बीएसएफ के प्रवक्ता ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय सीमा के रास्ते नशीले पदार्थो की तस्करी के बारे में एनसीबी द्वारा प्रदान की गई खास सूचना के आधार पर खालरा चौकी के जवानों ने रात में एक विशेष कार्रवाई की।”

उन्होंने कहा, “टीम ने तड़के लगभग 2.30 बजे अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध गतिविधियां महसूस कीं। पाकिस्तानी तस्करों ने सीमा सुरक्षा बाड़ के पार कुछ पैकेट फेंकने शुरू किए।”

उन्होंने कहा, “हमारे जवानों ने उन्हें चुनौती दी, लेकिन उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। बीएसएफ ने आत्मरक्षा में तस्करों पर जवाबी गोलीबारी शुरू की।”

हालांकि, तस्कर अंधेरे और गेहूं की फसलों का फायदा उठाते हुए भागने में कामयाब रहे।

जब बीएसएफ ने इलाके में खोजबीन शुरू की तो वहां कम से कम 15 पैकेट हेरोइन बरामद हुए।

पंजाब राज्य पाकिस्तान के साथ 553 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493