काबुल नगरपालिका में अब महिला सफाई कर्मी

काबुल, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। काबुल की नगरपालिका ने 170 महिलाओं को घनी आबादी वाले शहर की सड़कों को साफ करने के लिए नियुक्त किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह पहली बार है कि इस रूढ़िवादी समाज में नगरपालिका महिलाओं को सफाईकर्मी के रूप में नियुक्त किया है।

नगरपालिका के एक अधिकारी के अनुसार, 2017 में 2,000 सड़कों को साफ किया जाना है और इनमें से 500(25 प्रतिशत) को महिलाएं साफ करेंगी।

अधिकारी के अनुसार, काबुल शहर की आबादी लगभग 50 लाख है, और यहां हर रोज सैकड़ों टन कूड़े-कचरे पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कारणों से परिवारों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अपने घरों को छोड़कर शहर की ओर आने से शहरी आबादी लगातार बढ़ रही है।

इस पहल का स्वागत करते हुए टोलो न्यूज से एक महिला सफाई कर्मचारी ने कहा कि इस तरह का रोजगार देने से कई परिवारों को अपनी आजीविका सुधारने में मदद मिलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493