नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। एम्स के पूर्व निदेशक एम. सी. मिश्रा को गंगाराम अस्पताल के मानद् वरिष्ठ परामर्शदाता के तौर पर नियुक्त किया गया है। मिश्रा 31 जनवरी को एम्स से सेवानिवृत्त हो गए थे।
गंगाराम अस्पताल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि मिश्रा डिपार्टमेंट ऑफ जनरल एण्ड लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से जुड़ेंगे।
मिश्रा, भारत के शीर्ष जनरल सर्जनों में से एक हैं, जो अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) के निदेशक पद पर तीन वर्ष कार्यरत रहे।
dharmpath.com dharmpath