जुएल ओरम खयाली पुलाव पका रहे : पटनायक

भुवनेश्वर, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री जुएल ओरम ने कहा है कि कुछ बीजद नेता भाजपा में शामिल होने को इच्छुक हैं। इस पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पलटवार करते हुए बुधवार को कहा कि ओरम खयाली पुलाव पका रहे हैं।

पटनायक ने यहां संवाददाताओं से कहा, “मैं समझता हूं कि वह खयाली पुलाव पका रहे हैं।”

ओरम ने मंगलवार को कहा था कि पार्टियों, अन्य पार्टियों के कुछ मौजूदा और पूर्व सांसद व विधायक हाल के विधानसभा चुनावों में चार राज्यों में भाजपा की जीत के बाद पार्टी से जुड़ने के लिए भाजपा के संपर्क में हैं। इसमें बीजद भी शामिल है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा से लड़ने के लिए बिहार जैसा एक महागठबंधन बनाने की वकालत की है। इस पर पटनायक ने कहा, “मैं सोचता हूं कि आम चुनाव अभी बहुत दूर है और इस तरह का निर्णय लेना बहुत जल्दबाजी होगी।”

हाल के पंचायत चुनाव में अनपेक्षित प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री पटनायक पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती देने के लिए बीजद के राज्य मुख्यालय में विभिन्न जिलों के स्थानीय प्रतिनिधियों से चरणबद्ध तरीके से मुलाकात कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493