लॉस एंजेलिस, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। मशहूर अभिनेता माइकल केन (84) का कहना है कि उन्हें खाना बनाना और खाली समय में बागनानी करना पसंद है। इससे वह लोगों से बातचीत करने से बच सकते हैं।
माइकल को उनकी आगामी फिल्म वार्नर ब्रदर्स की फिल्म ‘गोइंग इन स्टाइल’ में देखा जाएगा जो इस शुक्रवार को भारत में रिलीज हो रही है। इसमें मॉर्गन फ्रीमैन, एलन आर्किन , एन-मार्गेट, क्रिस्टोफर लोयड और जॉय किंग जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।
उन्होंने सेट पर घुलने-मिलने और संबंधों के बारे में कहा, “मैं खाना बनाता और बागवानी करता था।”
‘गोइंग इन स्टाइल’ तीन पुरुषों की कहानी है, जो बैंक लूटने का फैसला करते हैं। यह इसी नाम से बनी 1979 की फिल्म का रीमेक है।
फिल्म के बारे में उन्होंने कहा, “फिल्म जिंदगी जैसी है। इसमें आकर्षण, कॉमेडी, गहराई सब कुछ है।”
dharmpath.com dharmpath