बिंदू का किरदार मेरे लिए खास : परिणीति

मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि आगामी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू’ में उनका किरदार उनके लिए बहुत खास है।

मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि आगामी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू’ में उनका किरदार उनके लिए बहुत खास है।

परिणीति ने ट्विटर पर साझा किया कि निमार्ताओं ने फिल्म के ट्रेलर को पांच भागों में विभाजित किया है, जिसमें से तीसरा भाग बुधवार को जारी किया गया।

परिणीति ने बुधवार को ट्विटर पर कहा, “भाग तीन में बिंदू का सारांश! वह एक पागल लड़की है, जो कुछ और नहीं सिर्फ एक रॉकस्टार बनना चाहती है! मेरे लिए यह एक भूमिका बेहद खास है।”

परिणीति ने कहा, “फिल्म के इन हिस्सों को देखकर मैं भावुक हो जाती हूं। इसके लिए मनीष शर्मा, अक्षय रॉय और यशराज फिल्म्स को धन्यवाद! ‘मेरी प्यारी बिंदू’।”

रॉय द्वारा निर्देशित ‘मेरी प्यारी बिंदू’ यशराज फिल्म्स बैनर के तहत शर्मा द्वारा निर्मित है। फिल्म में आयुष्मान खुराना भी प्रमुख भूमिका में हैं।

फिल्म में परिणीति एक महत्वाकांक्षी गायिका की भूमिका में हैं, जबकि आयुष्मान एक उपन्यासकार के किरदार में हैं।

परिणीति ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ ‘तकदुम’ की भी शूटिंग भी शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493